Tuesday, July 8

क्या लिखूं ?

कुछ लिखना चाहता हूँ
सोचता हूँ क्या लिखूं ?

फूलोँ की वो महकती खुशबू ,
बारिश का वो भीगा पानी...
और हवा में थी जो रवानी...
क्या उस मौसम का खुमार लिखूं ?

कुछ लिखना चाहता हूँ
सोचता हूँ क्या लिखूं ?

थी चेहरे पर उनके मासूमियत ,
आँखों में थी थोडी शरारत...
और बातों में वो नजाकत...
क्या उनका रंगीन मिजाज लिखूं ?

कुछ लिखना चाहता हूँ
सोचता हूँ क्या लिखूं ?

उसका आकर मुस्कुराना ,
जो रूठ जाउँ तो मानना...
जाते जाते फिर रुलाना...
क्या उनका यह अंदाज़ लिखूं?

कुछ लिखना चाहता हूँ
सोचता हूँ क्या लिखूं?